रविवार, 23 सितंबर 2018

स्वास्थ्य की पहचान (Health`s recognition) कैसे करें? कैसे जाने हम स्वस्थ हैं या अस्वस्थ (We are healthy or not?) ...........


स्वास्थ्य की पहचान

(Health`s recognition) 

हम स्वस्थ हैं या नहीं कैसे जाने?

   (We are healthy or not?)

हम स्वस्थ हैं या नहीं कैसे जाने? क्या अपने स्वास्थ्य की जाँच के लिए चिकित्सक, डॉक्टर के पास जाना जरूरी है? आज हमें अपने स्वास्थ्य को लेकर न जाने कितनी परेशानियों(Problems) का सामना करना पड़ता है फिर भी हमें कुछ पता नहीं चलता कि स्वास्थ्य(Health) किसे कहते हैं? हम स्वस्थ कैसे रह सकते हैं? 

हम अपने स्वास्थ्य के लिए तरह-तरह के परीक्षण (Test) करवाते हैं, पर न तो हमे अपनी बीमारी का पता चलता है न ही बीमारी से मुक्ति मिलती है। समय बीतने के साथ-साथ नई-नई और बीमारियां लगती जाती हैं। इन सब परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए व अपने स्वास्थ्य के परीक्षण के लिए क्या करना चाहिए ! इसके लिए मैं अपनी ओर से नहीं बल्कि वेद तथा ऋषि के बातों को आपके सामने रखती हूँ। अपने स्वास्थ्य की पहचान के लिए आचार्य  सुश्रुत जी ने बहुत ही सरल सूत्र दिया है कि हम स्वस्थ हैं या अस्वस्थ स्वयं जान सकें। 

समदोष: समाग्निश्च समधातुमलक्रियः।    प्रसन्नात्मेन्दियमनाः स्वस्थ इत्यभिधीयते॥